Bahraich News: तेंदुए की दहशत से क्षेत्रवासी परेशान, झाड़ियों में छिपा रहता है

हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News: डालपुर तिराहा-जमधरा मार्ग पर तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बरूनी नाले के पास घनी झाड़ियों में तेंदुआ छिपा हुआ है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा है। ग्रामीणों ने झाड़ियों को साफ करने और पिंजड़ा लगाने की मांग की है। वन विभाग ने गश्ती बढ़ा दी है।

Bahraich News: तेंदुए की दहशत से क्षेत्रवासी परेशान, झाड़ियों में छिपा रहता है

Bahraich News: डालपुर तिराहा-जमधरा मार्ग पर लगातार दिख रहा तेंदुआ, रात में राहगीरों को खतरा बरूनी नाले के पास झाड़ियां साफ कराने और पिंजड़ा लगाने की मांग, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

स्थानीय स्थिति

गैसड़ी, बलरामपुर, संवाददाता। रामपुर रेंज अंतर्गत डालपुर तिराहा से जमधरा जाने वाले मार्ग पर तेंदुए की लगातार मौजूदगी से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। बरूनी नाले के पास करीब 200 मीटर तक सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां होने से तेंदुए को छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाना मिल रहा है। रविवार और सोमवार को लोगों ने झाड़ियों के बीच तेंदुए को देखा। इसके बाद मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों की चिंताएँ

ग्रामीणों के अनुसार बरूनी नाले के पास सड़क पर दो मोड़ हैं और करीब 200 मीटर तक घनी झाड़ियां सड़क को ढक लेती हैं। नाला और झाड़ियों के कारण यहां जंगली जानवरों का आवागमन लंबे समय से बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले काफी समय से इस मार्ग पर दिखाई दे रहा है। रात के समय वह सड़क पर भी आ जाता है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।

घटना का विवरण

श्रीपाल कश्यप, शिवकुमार गुप्ता, राजकुमार यादव, जोखई, झींगुर वर्मा, ग्राम प्रधान मेहंदी हसन, पूर्व प्रधान तफज्जुल, विनय यादव, राजेश सिंह और डॉ. जगदंबा मौर्य समेत ग्रामीणों ने बताया कि बीते महीने जमधरा गांव में तेंदुए ने एक भैंस और एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया था। इससे ग्रामीणों में पहले से ही भय बना हुआ है। अब लगातार तेंदुआ दिखाई देने से लोग शाम के बाद इस मार्ग से गुजरने से भी बच रहे हैं।

वन विभाग की कार्रवाई

ग्रामीणों ने वन विभाग से बरूनी नाले के डिप के आसपास सड़क पर उगी घनी झाड़ियों को तत्काल साफ कराने, तेंदुए की निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर पिंजड़ा लगाकर उसे पकड़ने की कार्रवाई करने की मांग की है।

वन क्षेत्राधिकारी भोला प्रसाद ने बताया कि नाला होने के कारण इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आवागमन रहता है। तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि शाम के बाद इस मार्ग पर अकेले न निकलें और बच्चों को भी अकेले न भेजें। मवेशियों को रात में सुरक्षित बाड़े में रखें। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके साथ छेड़छाड़ या उसे उकसाने का प्रयास न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ग्रामीणों का मुख्य डर क्या है?−
ग्रामीणों का मुख्य डर तेंदुए की लगातार मौजूदगी और रात के समय सड़क पर उसके आने से है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: तेंदुए की दहशत से क्षेत्रवासी परेशान, झाड़ियों में छिपा रहता है