तेंदुए ने हमला कर सो रही बालिका को मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम
बहराइच में तेंदुए ने रात में सो रही नौ वर्षीय बालिका अंशिका पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ बालिका को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बहराइच, संवाददाता। तेंदुए ने घर के बाहर रात में सो रही बालिका पर हमलाकर मार डाला। वन विभाग और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बच्ची का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना बहराइच जिले के सुजौली थाने के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में घटी है। यहां सुजौली रेंज के क्रिटिकल टाइगर एरिया से सटे टेपरा बाजार में सौतिया नाला है। घर में परिजनों के साथ सोमवार देर रात 11 बजे सो रही नौ वर्षीय बालिका अंशिका पुत्री ओम प्रकाश को तेंदुओ दबोचकर भागा। शोर मचाया तो थोड़ी दूर पर बालिका को छोड़ जंगल में निकल गयाञ। बालिका को इलाज को ले जाया जाता तब तक उसकी सांसे थम गईं। सूचना मिलते ही रेंजर रोहित कुमार वन महकमे की टीम के साथ पहुंचे। मौके पर सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे है।
तेंदुए से छीनाझपटी करती रहीं मां
मां ने बेटी को जबड़े से खींचने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। मां ने बेटी को पकड़ा और अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। तेंदुए बालिका को खींचता हुआ लेकर जंगल की ओर भागा। परिजनों के शोर पर आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े। तेंदुआ बालिका को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया। रेंजर रोहित कुमार व थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि बेटी के शव को अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार की तात्कालिक मदद मुहैया कराई गई है।
तेंदुए के हमले का रिपोर्ट
अपूर्व कुमार डीएफओ कतर्नियाघाट ने बताया कि तेंदुए के हमले में सुजौली रेंज के टेपरा बाजार में सोमवार रात एक बालिका की मौत हो गई है। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन महकमे की टीम पिंजरा लगाने जा रही है। अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


