दीवार फांदकर छत पर चढ़ा तेंदुआ, बकरी को मार डाला

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच के सुजौली गांव में तेंदुआ आधी रात को एक घर में घुस गया। उसने घर की छत पर बंधी बकरी को मार डाला। चिल्लाने पर लोग जाग गए और तेंदुआ भाग गया। घटना के बाद लोग दहशत में रहे। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क किया है और गश्त बढ़ा दी है।

दीवार फांदकर छत पर चढ़ा तेंदुआ, बकरी को मार डाला

बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के क्रिटिकल टाइगर एरिया से सटे सुजौली गांव में रविवार आधी रात तेंदुआ एक घर में घुस छत पर चढ़ गया। उसने छत पर बंधी बकरी को मार डाला। पास में ही सो रहे लोगों बकरी और उसके मेमनों के चिल्लाने पर लोगों की आंख खुली तो लोग दहशत में आए शोर मचाया। तेंदुआ छत से कुलाच भर छलांग मार भाग लिया। सुजौली थाने व वन रेंज के सुजौली गांव निवासी तस्लीम खां पुत्र पुत्ती खां, उनकी पत्नी व बच्चे रविवार रात लगभग दो बजे बिजली न होने पर पहली मंजिल छत पर चारपाईयों पर गहरी नींद में सोए हुए थे।

अंधेरे में ही अचानक छत पर मौजूद बकरियों के मेमने व बकरियां शोर मचाने लगी। तो सबकी आंख खुली। तो उन्होने तेंदुए को बकरी की गर्दन पंजे से दबोचे मुंह से फाड़ते देख शोर मचाया। तेंदुआ शौचालय की छत पर कूद पक्की दीवार पार उछाल भर कूद कर भाग लिया। शोर पर आसपास के लोग जाग लाठी डंडे लेकर दौड़े। तेंदुआ की इस वारदात से दहशत जदां लोग रात भर जागते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन दरोगा अनिल कुमार ने मौके की तहकीकात की। तस्लीम खां ने बताया कि बिजली न होने से यह घटना हुई। तेंदुआ कई दिन से रात में गांव में दिखाई दिया था। सुजौली रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। वन महकमे की टीमें गश्त कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।