Bahraich News: आंगन में सो रही वृद्धा को हमलावर तेंदुए ने किया घायल
Bahraich News: बहराइच, उत्तर प्रदेश में एक तेंदुए ने 81 वर्षीय वृद्धा पर हमला किया। घटना मोतीपुर रेंज में हुई, जहां तेंदुआ घर के आंगन में घुस आया। परिजनों और ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़कर वृद्धा की जान बचाई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में मोतीपुर रेंज में तेंदुए ने दहशत मचा दी है। बुधवार की सुबह चार बजे घर के आंगन में सो रही वृद्धा पर तेंदुआ हमला कर दिया।जिससे वह घायल हो गई। वृद्धा का शोर सुनकर परिजन व आसपास के ग्रामीण जाग गए। ।लाठी व डंडे लेकर ग्रामीणो ने हांका लगाते हुए तेंदुआ को जंगल में खदेड़ा और वृद्धा की जान बचाई। मोतीपुर थाने के राजापुर गिरंट गांव एक ओर जंगल से घिरा है। दूसरी ओर पहाड़ी नाला बहता है। बुधवार भोर में चार बजे जयकाला(81)पत्नी हरीशंकर घर के आंगन में सो रही थी। दरवाजा रहित घर होने की वजह से उनके घर में तेंदुआ घुसा आया तथा वृद्धा का हाथ तेंदुआ मुंह में भर लिया । इसी दौरान महिला की चीख निकल गई ।नजदीक में सो रहे परिजन जग गए ,उन्होंने भागते हुए तेंदुआ को देख लिया।शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए ।उन्होंने लाठी डंडे लेकर तेंदुआ को जंगल की ओर खदेड़ दिया।परिजनों घटना की सूचना वन विभाग को दिया।घायल महिला को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया ।जहां वृद्धा का इलाज चल रहा है।चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया है।उधर घर में घुसकर वृद्धा पर हमला करने से गांव के लोगों में तेंदुआ को लेकर दहशत व्याप्त हो गई है।ग्रामीणो ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुआ पकड़ने की मांग की है。
घटना की जानकारी
क्षेत्रीय वन अधिकारी किरन कुमार सिंह का कहना है कि राजापुर गिरंट गांव में महिला पर जानवर के द्वारा हमला करने की जानकारी मिली है ।टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है ।सीएचसी जाकर घायल महिला के परिजनों को अहेतुक सहायता के रुप में पांच हजार रूपये दिया।
वन अधिकारियों की प्रतिक्रिया
प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुओं के हमले की खबरें बढ़ीं है।जंगल के नजदीक के इलाकों में तेंदुए आबादी में घुस आते हैं।बरसात के मौसम में जंगल में भोजन कम मिलने के कारण बाहर के जीवों पर हमला करते हैं।तेंदुआ भूख के कारण इंसानों पर भी हमला कर देते हैं।


