द टीचर ऐप से हिंदी व अंग्रेजी भाषा में मिलेगी डिजिटल शिक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता और बीएसए आशीष कुमार सिंह ने 'द टीचर ऐप' का शुभारंभ किया। ऐप शिक्षकों को उनके दैनिक कार्यों में मदद करेगा और विद्यार्थियों की अधिगम प्रगति को ट्रैक करेगा। यह ऐप पूरी तरह निःशुल्क है और तकनीकी साक्षरता को बढ़ावा देगा।

द टीचर ऐप से हिंदी व अंग्रेजी भाषा में मिलेगी डिजिटल शिक्षा

बहराइच,संवाददाता। भारती एयरटेल फाउंडेशन और नीति आयोग के सहयोग से तैयार द टीचर ऐप का शुभारम्भ विकास भवन सभागार में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता और बीएसए आशीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सीडीओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तकनीक का उपयोग अब अनिवार्य हो गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐप को केवल शिक्षण सामग्री तक सीमित न रखकर शिक्षकों के दैनिक कार्यों, नवाचारों और विद्यार्थियों की अधिगम प्रगति से जोड़ा जाए। उन्होंने शिक्षकों से अपने श्रेष्ठ अनुभव और नवाचारी गतिविधियां साझा करने की अपील की, जिससे जिले में शैक्षिक प्रतिस्पर्धा और सीखने का माहौल बने। कार्यक्रम में साक्षरता भारती अभियान की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

कहा कि यह पुस्तिका साक्षरता प्रसार, जनजागरूकता और समुदाय की सहभागिता बढ़ाएगी। इसके तहत ग्रीष्मावकाश में स्कूलों के शिक्षित बच्चे अपने अभिभावकों को शिक्षित करेंगे। द टीचर ऐप पूरी तरह निःशुल्क है और एंड्रॉयड, आईओएस व वेब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध इस ऐप में डिजिटल पाठ योजना निर्माण, ई-कंटेंट, वीडियो आधारित सामग्री, विषयवार प्रश्न बैंक, ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल, एआई आधारित स्मार्ट सहायता और शैक्षिक सामग्री साझा करने जैसी सुविधाएं हैं। बीएसए ने कहा कि ऐप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और एनसीएफ 2023 का समायोजन सराहनीय है। यह शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार लाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।