आरटीई रथ को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Feb 10, 2026 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2000 के तहत, डीएम ने गैर सहायतित निजी विद्यालयों में 25 फीसदी निशुल्क प्रवेश के लिए आरटीई रथ को हरी झंडी दिखाई। यह अभियान जनजागरूकता के उद्देश्य से शुरू किया गया है और तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया होगी।

आरटीई रथ को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बहराइच, संवाददाता। निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2000 के अन्तर्गत जनपद के समस्त गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा एक, पूर्व प्राथमिक कक्षा में दुर्बल वर्ग के 03 वर्ष से लेकर 07 वर्ष तक के बच्चों का 25 फीसदी निशुल्क प्रवेश हेतु डीएम ने आरटीई रथ को हरी झंडी दिखाई। जनजागरूकता जाये जाने के उद्देश्य से यह रथ शुरू किया गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए लक्षित वर्ग का शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराया जाय। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बहराइच में आईटी पोर्टल पर ग्रामीण क्षेत्रों के 427 तथा शहरी क्षेत्र के 145 विद्यालय मैप्ड हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में 2275 तथा शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में 864 उपलब्ध हैं। रिक्त सीटों के सापेक्ष तीन चरणों में प्रवेश की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए दो फरवरी से आवेदन प्रारम्भ हो चुका है। इस अवसर पर जिला समन्वय सामुदायिक सहभागिता आशुतोष सिंह तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।