प्रभावित काश्तकार 2 जून तक करें दावा
Bahraich News - बहराइच में एनएचएआई द्वारा बाराबंकी-बहराइच सेक्शन एनएच-927 के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। तहसील महसी के चार ग्रामों की भूमि प्रभावित होगी। प्रभावित व्यक्तियों को 02 जून 2026 को दावे प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

बहराइच। सक्षम प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति) राजेश प्रसाद ने बताया कि एनएचएआई, लखनऊ द्वारा बाराबंकी-बहराइच सेक्शन एनएच-927 का फोरलेन चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके भू-अधिग्रहण के तहत तहसील महसी के 4 ग्रामों में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा-3डी का प्रकाशन भारत के राजपत्र में 18 मार्च 2026 को हो चुका है। प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार तहसील महसी के ग्राम सिसाई हैदर, हेमरिया, टेंडवा बसन्तपुर व गजपतीपुर की भूमि प्रभावित है। श्री प्रसाद ने योजना से प्रभावित भूखण्ड के हितबद्ध व्यक्तियों को सूचित किया है कि वे कपूरथला परिसर स्थित सक्षम प्राधिकारी/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, बहराइच के कार्यालय में 02 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
दावों के निस्तारण के बाद ही प्रतिकर वितरण की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


