श्रमिक को हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, झुलसा

Feb 10, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - बहराइच के धरसवां गांव में श्रमिक शराफत, मांगलिक कार्यक्रम के बाद टेंट खोलने के दौरान हाई टेंशन लाइन से करंट लगने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बर्न वॉर्ड में भर्ती किया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

श्रमिक को हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, झुलसा

बहराइच, संवाददाता। सीढ़ी पर चढ़ टेंट खोलने के दौरान श्रमिक का सिर ऊपर से निकल रही हाई टेंशन लाइन में छू गया । जिसके चलते युवक करंट से झुलसकर झटके के साथ नीचे गिर गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए । चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। देहात कोतवाली के धरसवां गांव निवासी शराफत टेंट हाउस में कार्य करता है । सोमवार को शाम वह हरदी थाने के रमपुरवा गांव में इलाके में मांगलिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीढ़ी लगाकर टेंट के पाइप को खोल रहा था । तभी इसके ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसका चेहरा व सिर झुलस गया ।

जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने झुलसे युवक को बर्न वॉर्ड में चिकित्सकों की ओर से रखा गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।