महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज का उत्थान करें युवा
Bahraich News - बहराइच में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम एवं महाराणा प्रताप जी की चित्र पर माल्यार्पण से हुई। समाज के उत्थान पर चर्चा हुई और संगठित रहने का आह्वान किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे समाज की कुरीतियों को दूर करें और उच्च शिक्षा लें।

बहराइच, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शनिवार को स्व. सुखदराज सिंह क्षत्रिय भवन हनुमानपुरी कालोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री राम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए समाज को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन उत्तराधिकारी चहलारी नरेश आदित्य भान सिंह व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। महासभा के सरंक्षक पूर्व विधायक राम अचल सिंह सेंगर ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोग रक्षक होते हैं। आज के दौर में संगठित होकर रहने पर किसी की रक्षा की जा सकती है।
ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को समाज के महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान का कार्य करना चाहिए। साथ ही संगठित होकर नई ऊंचाई हासिल करनी चाहिए। सभासद आशीष सिंह ने समाज की कुरीतियों को दूर करने व अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए पहल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडवोकेट धनंजय सिंह, कपिल सिंह, अनिल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, नर बहादुर सिंह, शौर्य पालीवाल, विवेक प्रताप सिंह, विशाल सिंह, अंकित सिंह आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


