Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsKotedar Misbehavior with Card Holders in Nawabganj Over Ration Dispute
 कम राशन देने पर भड़के  कार्ड धारक उपभोक्ता

कम राशन देने पर भड़के कार्ड धारक उपभोक्ता

संक्षेप:

Bahraich News - नवाबगंज के ग्राम पंचायत केवलपुर में कोटेदार ने कार्ड धारकों को कम राशन देने पर दुर्व्यवहार किया। कार्ड धारकों ने विरोध किया और राशन लेने से इनकार किया, जिसके बाद कोटेदार ने उन्हें गाली देकर भगा दिया। शिकायत दर्ज कराने के बाद कार्ड धारकों ने धरना प्रदर्शन भी किया।

Jan 12, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

विरोध करने पर कोटेदार ने कार्ड धारकों से दुर्व्यवहार किया नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड रिसिया के ग्राम पंचायत केवलपुर के कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को कम राशन देने पर भड़के कार्ड धारकों ने राशन लेने से इनकार कर दिया इस पर कोटेदार ने उपभोक्ताओं से किया दुर्व्यवहार किया। कार्ड धारकों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के विकासखंड रिसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत केवलपुर में सोमवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट 5 किलो के बजाय कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 4 किलो राशन दिया जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसका विरोध करने पर कोटेदार ने कार्ड धारकों के अनुसार राशन न देकर दुर्व्यवहार कर भगा दिया। कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार ने गाली गलौज देकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया महमूद खां,मोबिन खां ,मोहम्मद खां, छंगा खां, ननकऊ यादव रंजन, इमरान,जमाल आदि ने नवाबगंज थाने में कोटेदार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया देकर कारवाई की मांग के साथ साथ कोटेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कम राशन देने के पूर्ति निरीक्षक रिसिया संतोष श्रीवास्तव से बात की गई तो बताया कि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज रामाशंकर यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है विधिक कार्रवाई की जा रही है।