Bahraich News: ईमानदारी से कार्य करने वालों की होती है पहचान
Bahraich News: बहराइच में स्वतंत्रता पर्व पर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सुरक्षा, स्वच्छता और शिक्षणेतर कर्मचारियों को शाश्वत फाउंडेशन द्वारा टिफिन बांटे गए। कार्यक्रम में डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी ने 25 कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए सराहा और कहा कि मेहनत का फल अवश्य मिलता है।

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। स्वाधीनता पर्व पर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था के सुरक्षा, स्वच्छता व चतुर्थ श्रेणी शिक्षणेतर कर्मचारियों को शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद शुक्रवार को टिफिन बांटा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कालेज के गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी तथा विशिष्ट अतिथि रसायनशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर आकांक्षा रस्तोगी रहीं। मुख्य अतिथि ने सलीम, पूजा, राम भरोसे, वीरेंद्र, देवा, निखिल, संतोष समेत 25 कर्मचारियों की अच्छी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें टिफिन देकर उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ. जैदी ने कहा कि यदि हम अपने कार्य को पूरी निष्ठा और लगन से करते रहें, तो हमारे प्रयासों की पहचान अवश्य होती है और अंततः उसका सकारात्मक फल सम्मान तथा पुरस्कार के रूप में मिलता है।
इस अवसर पर समाजसेवी विशाल कश्यप, डॉ. सत्यभूषण सिंह, डॉ. सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


