केडीसी रेड ने 61 रनों से जीता फाइनल मुकाबला

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर केडीसी क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-16 समर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच केडीसी रेड और केडीसी ग्रीन के बीच खेला गया। केडीसी रेड ने 61 रनों से जीत हासिल की, जिसमें अफजल शाह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

केडीसी रेड ने 61 रनों से जीता फाइनल मुकाबला

बहराइच, संवाददाता। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में अंडर-16 समर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला केडीसी रेड एवं केडीसी ग्रीन टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि केडीसी प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एसपी सिंह व विशिष्ट अतिथि इफ्तिकार अली व पूर्व प्रधान अंकित शुल्ला रहे। इस दौरान अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। टॉस जीत कर केडीसी रेड के कप्तान किशन वर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 50 ओवरों के इस मुकाबले में केडीसी रेड पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 207 रनों पर ऑल आउट हो गए।

जिसमें अली खान ने सर्वाधिक 71 एवं नीरज निषाद ने 41 रनों की उपयोगी पारियां खेली। केडीसी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए युवराज सिंह ने 3 एवं बाकी अन्य गेंदबाजों ने 1-1 सफलताए अर्जित की। 208 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए केडीसी ग्रीन के बल्लेबाजों ने संयम नहीं दिखाया और पूरी टीम 146 रनों पर ऑल आउट हो गयी। जिसमें सोहेल खान ने 28 कबीर खान ने 26 एवं अभय ने 25 रनों की पारियां खेली। केडीसी रेड के गेंदबाज अफजल शाह एवं अभिजोत त्रिपाठी ने 3-3 व अब्दुल गनी ने 2 सफलताएं अर्जित की। इस तरह केडीसी रेड ने फाइनल मुकाबला 61 रनों से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफजल शाह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज उपमन्यु बाजपेई, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अभिजोत त्रिपाठी एवं टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साफवान खान को चुना गया। अंपायरिंग की भूमिका आशुतोष कैराती एवं सत्यम पाठक ने निभाई। स्कोरर की भूमिका में प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। आंखों देखा हाल तुषार ने सुनाया। मैच के दौरान अटल सिंह, तरुण बाजपेयी, सूरज तिवारी, तुषार सोनी, आयुष चित्रांश, अरुण राजपूत, सुएब अब्बासी, अरुण कुमार आदि लोग रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।