धूमधाम के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - रुपईडीहा में कन्हैयालाल परमेश्वर दीन मेमोरियल हाईस्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. उमाशंकर वैश्य और अन्य ने दीप प्रज्वलन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल सुरेश कुमार वर्मा ने विद्यालय की 25 साल की यात्रा का जिक्र करते हुए सभी का धन्यवाद किया।

धूमधाम के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

रुपईडीहा। कन्हैयालाल परमेश्वर दीन मेमोरियल हाईस्कूल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, एसएचओ रुपईडीहा रमेश सिंह रावत, जेपी सिंह ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। एक के बाद एक विद्यार्थियों ने आकषर्क व मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रिंसिपल सुरेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत करते हुए कहा कि 25 वर्ष पूर्व मैंने 150 विद्यार्थियों के साथ इस विद्यालय का संचालन 8 शिक्षकों सहित यह विद्यालय प्रारंभ किया था। उत्तरोत्तर वृद्धि होती गयी।

आज विद्यालय मे 12 सौ विद्यार्थी व 45 शिक्षकों का स्टाफ है। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।