स्नातक निर्वाचन गोरखपुर फैजाबाद प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - कमलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी, ने शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने नवाबगंज के इंटर कॉलेजों का दौरा किया और वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की। यादव ने शिक्षकों से अपील की कि वे उन्हें समर्थन दें ताकि उनकी आवाज को मजबूत किया जा सके।

स्नातक निर्वाचन गोरखपुर फैजाबाद प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

बाबागंज, संवाददाता। आगामी शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद खंड के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कमलेश यादव ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को ब्लॉक नवाबगंज के इंटर कॉलेजों का दौरा किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ रमेश मिश्रा, प्रधानाचार्य महेंद्र यादव, प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव तथा सौरभ वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर कमलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को विस्तार से बताया। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि समाजवादी सरकार हमेशा से ऐसे शिक्षकों की हमदर्द रही है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री राम प्यारे इंटर कॉलेज बाबागंज तथा हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से संवाद करते हुए उन्होंने अपील की कि वे उन्हें सदन तक पहुंचाकर अपनी आवाज को मजबूत करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुने जाने पर वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, सेवा सुरक्षा और अन्य मांगों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।