जय प्रकाश बने ब्लॉक जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष
बहराइच। रिसिया ब्लॉक के जूनियर शिक्षक संघ का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर

बहराइच। रिसिया ब्लॉक के जूनियर शिक्षक संघ का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश का सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया है। लंबे अरसे के बाद संगठन का गठन होने से शिक्षकों में खुशी है। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जूनियर शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक संगठन के गठन का प्रस्ताव रखा गया। संघ के जिला संरक्षक विशेश्वर सिंह व दिवाकर सिंह की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश के नाम का प्रस्ताव रखा गया। आम सहमिति पर उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संजय सिंह महामंत्री,मनोज श्रीवास्तव कोषध्यक्ष, संजीव कुमार उपाध्यक्ष, प्रिया राव महिला उपाध्यक्ष, नितीश सिंह संयुक्त मंत्री, रविंद्र तिवारी उपाध्यक्ष, जाफर खां मंत्री,महेश कुमार मंत्री,पंकज बाबू मंत्री, सर्वेश चौहान महिला मंत्री चुने गए हैं। सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वीरेंद्र पाल, सईद अंसारी, रामेश्वर गिरी मौजूद रहे।
-
