जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक बनने की अपार संभावनाएं : सत्येन्द्र

जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक बनने की अपार संभावनाएं : सत्येन्द्र

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। इसरो-इनस्पेस और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी आफ इंडिया के मार्गदर्शन में टैक्निक्टल व

Sep 24, 2025 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

बहराइच, संवाददाता। इसरो-इनस्पेस और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी आफ इंडिया के मार्गदर्शन में टैक्निक्टल व आउटरीच पार्टनर नमस्कार फाउंडेशन की ओर से किसान पीजी कालेज में बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में अवसर विषय पर विशेष संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि इसरो के वैज्ञानिक सतेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के अंदर भी अंतरिक्ष संबंधित विषयों पर रुचि बढ़े और भविष्य में उस दिशा में वो अपने भविष्य बनाएं उस दिशा में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन सहायक होगा। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि इसरो-इनस्पेस और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी आफ इंडिया के इस पहल से निश्चित रूप से भारत की हर मेधा को अंतरिक्ष क्षेत्र में भी समान अवसर मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम संयोजक उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि बहराइच की मिट्टी से इसरो के वैज्ञानिक के रुप में सत्येंद्र सिंह जी की यात्रा हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा है। इस दौरान सीआरओ देवेन्द्र पाल, उपजिलाधिकारी लालधर यादव, मेडिकल कालेज के उपप्राचार्य ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विनय कुमार सक्सेना ने व संचालन सुरज गुप्ता ने किया। ------------------------