ईरान के सुप्रीम लीडर खोमनेई की शहादत पर विरोध प्रदर्शन

Mar 02, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई की मौत पर बहराइच में शिया समुदाय ने भारी शोक व्यक्त किया। काले कपड़े पहने लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। शोक सभाएं आयोजित की गईं, जहां अमेरिका और इजराइल के कृत्यों की निंदा की गई। दुकानदारों ने भी अपने व्यापार बंद कर गम और गुस्से का इजहार किया।

 ईरान के सुप्रीम लीडर खोमनेई की शहादत पर विरोध प्रदर्शन

बहराइच, संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई की मौत पर शिया समुदाय के लोगों में भारी रजों गम थम नहीं रहा है। गम में डूबे लोग काले लिबास पहने कर विरोध जता रहे है। शहर स्थित शिया जामा मस्जिद सैयद वाड़ा में एक शोक सभा हुई। जिसे खेताब करते हुए इमाम ए जुमा सैय्यद मोहम्मद मेहदी ने कड़े शब्दों में अमेरिकी व इजराइल कृत्य की निंदा की। मौलाना के अलावा जीशान रिज़वी , मोहम्मद मेहदी , सलीम सिद्दीकी , सैयद सगीर आबिद रिज़वी एडवोकेट, नैय्यर आदि ने भी संबोधित किया। इसके अलावा एक शोक सभा मस्जिद मोहम्मद मुस्तफा में भी हुई जिसे मौलाना सैयद शम्सी रज़ा ने खिताब करते हुए अयातुल्लाह ख़ामेनाई की शहादत पर दुख प्रकट करते अमेरिका व इजराइल की मजम्मत की।

मोहल्ला सैय्यद बाड़ा स्थित इमामबाड़ा नवाब साहब में भी एक शोक सभा हुई जिसमें महिलाएं , बच्चे व पुरुष शामिल हुए। नगर के सुमैया मॉल व अन्य प्रतिष्ठान में भी सोमवार को भी तमाम दुकानों को बंद रख व्यापारियों ने अपने गम व गुस्से का इजहार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।