महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन की जानकारी दी
तेजवापुर में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार, समूह संचालन और आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। एडीओ आरडी सौरभ सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। रेनू यादव को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।

तेजवापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंगलवार को विकास खंड तेजवापुर में प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार, समूह संचालन एवं आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व एडीओ आरडी सौरभ सिंह ने किया। उन्होंने महिलाओं को समूह गठन, वित्तीय प्रबंधन, बर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण तथा लोकोस फीडिंग की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस दौरान बौंडी फतेउल्लाहपुर की रेनू यादव को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।
रेनू यादव खजूर की झाड़ू बनाकर स्वरोजगार से जुड़ी हैं और अपनी मेहनत के बल पर परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। समूह की महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर बीएमएम मनीष, संतोष, श्रीराम, विश्वनाथ आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


