Bahraich News: गांव में मच्छरों की भरमार, फागिंग नहीं कराई जा रही
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: बाबागंज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छररोधी दवाइयाँ उपलब्ध कराने के बावजूद फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सफाई न होने से जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Bahraich News: बाबागंज। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत को मच्छररोधी दवाएं उपलब्ध कराए जाने के बावजूद गांव में मच्छररोधी फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। फॉगिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गलियों और नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नालियों में कूड़ा-कचरा जमा होने के कारण पानी का निकास प्रभावित है। कई स्थानों पर गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बन गया है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र मिश्रा का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और गंभीर हो सकती है।


