किसान पीजी कॉलेज में अन्वेषा पत्रिका का विमोचन

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में किसान पीजी कॉलेज में 'अन्वेषा' पत्रिका का विमोचन किया गया। इस पत्रिका में विज्ञान और सामाजिक मुद्दों पर लेख प्रकाशित होते हैं। सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि यह पत्रिका नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के विकास के लिए है। इसमें ग्लोबल वार्मिंग और थारू जनजाति के मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं।

किसान पीजी कॉलेज में अन्वेषा पत्रिका का विमोचन

बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में बुधवार को कॉलेज की अन्वेषा नामक पत्रिका का विमोचन कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह के हाथों कराया गया। इस पत्रिका में कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी विज्ञान समेत अनेक विषयों तथा सामाजिक मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते हैं। सचिव मेजर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधायन एवं प्रत्यायन परिषद की ओर से ए श्रेणी दिये जाने के साथ ही सरकार ने स्वायत्तशासी संस्था का दर्जा दिया है। इस पत्रिका का प्रकाशन सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के चतुर्दिक विकास के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस लेख में ग्लोबल वार्मिंग से लेकर थारू जनजाति की स्थिति तथा घातक रसायनों का शरीर पर प्रभाव जैसे विषयों पर शोध छात्राओं तथा शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

इस अवसर पर पत्रिका के संपादक डॉ.संदीप कुमार मिश्र, राजवंत सिंह, पंकज सिंह, प्रशांतदीप सिंह, सुभाष सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार शुक्ल आदि रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।