हरियाली पर चल रहा आरा, जुर्माने में हो रहा बड़ा खेल

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

जरवलरोड के धंवरिया भुंडे पुरवा गांव में लकड़कट्टों ने नहर किनारे बिना परमिट एक दर्जन सागौन के पेड़ काट दिए। वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने अवैध रूप से पेड़ काटकर लकड़ी गायब कर दी। वन विभाग ने मामले में कार्रवाई की है।

हरियाली पर चल रहा आरा, जुर्माने में हो रहा बड़ा खेल

जरवलरोड, संवाददाता। जरवलरोड के ग्रामीण अंचल के धंवरिया भुंडे पुरवा गांव में नहर किनारे बिना परमिट करीब एक दर्जन सागौन के पेड़ लकड़कट्टों ने काट डाले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध कटान और जुर्माने के नाम पर मामलों के निस्तारण की कार्यप्रणाली पर सवारियां निशान लग रहे है। कैसरगंज रेंजर ओमकार यादव ने बताया कि बिना परमिट के तीन पेड़ काटे जाने की सूचना वन दरोगा की ओर से दी गई थी। उसी पर जुर्माना लगाते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जबकि ग्रामीणों का कहना है नहर किनारे लगे एक दर्जन हरे पेड़ को ठेकेदार ने बेरहमी से काट कर लकड़ी गायब कर दी गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।