देशी लाइसेंसी शराब गांव ले जा हो रही बिक्री, एक गिरफ्तार
Bahraich News - बहराइच में हरदी पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई गई झूम ब्रांड की शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकुल शर्मा ने अवैध रूप से शराब की बिक्री की योजना बनाई थी। पुलिस ने 18 पाउच बरामद कर आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

बहराइच, संवाददाता। नेपाल से तस्करी कर लाई शराब, कच्ची शराब ही नहीं अब लाइसेंसी देशी शराब भी गांव में ले जा लोग दाम बढ़ा बिक्री कर रहे हैं। हरदी पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से बड़ी मात्रा में झूम ब्रांड के पाउच बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हरदी थानाध्यक्ष आलोक सिंह को भनक लगी कि कुछ लोग देशी शराब की दुकान से झूम ब्रांड के पाउच बड़ी मात्रा में खरीद दूर दराज के गांव में ले जाकर अवैध रूप से कीमत बढ़ा कर बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल हेड कांस्टेबल रणविजय यादव को गिरफ्तारी को भेजा। मंशापुरवा रोड नहर पुलिया के पास पुलिस ने दबिश दी।
बोरी में 18 पाउच झूम 200 एमएल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महसी निवासी नकुल शर्मा के रूप में हुई। पूछताछ के बाद आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


