दहेज में बाइक न मिलने पर सऊदी से तलाक की धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - एक युवती को बुलेट बाइक दहेज में न लाने पर उसके पति ने तीन तलाक की धमकी दी। पति सऊदी अरब में काम कर रहा है और ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मुस्लिम महिला का विवाह मे अधिकार का संरक्षण अधिनियम के तहत पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

दहेज में बाइक न मिलने पर सऊदी से तलाक की धमकी

एक युवती को बुलेट बाइक दहेज में मायके से न लाए जाने पर सऊदी अरब में मजदूरी कर रहा पति तीन तलाक की धमकी दे रहा है। युवती को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से भगा दिया है। युवती मायके में रह रही है। पीड़िता ने थाने में पति सहित पांच के विरूद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम व मुस्लिम महिला का विवाह मे अधिकार का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। फखरपुर थाने के अकबरपुर बुजुर्ग के मजरे नयापुरवा निवासी जाबिर की बेटी राबिया की शादी 20 सितम्बर 2024 को इसी थाने के चकसोहगना के मजरे निरहूपुरवा निवासी एजाज अहमद पुत्र सिराज के साथ हुआ था।

शादी के बाद से पति व ससुरालीजनों की ओर से कम दहेज की उलाहना दे राबिया को मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा था। उससे मायके से बुलेट बाइक दहेज में लाने की मांग की जा रही थी। एक वर्ष पहले एजाज सऊदी अरब मजदूरी करने चला गया। उधर ससुरालीजनों की ओर से मारपीट कर उत्पीड़न बढ़ गया। दस माह पूर्व ससुरालीजनों ने राबिया को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके में शरण ली। पता चला कि उससे पूर्व एजाज दो शादी कर दोनों पत्नियों को छोड़ चुका है। उसने इस मामले को छिपाए रखा। वह बराबर सऊदी अरब से तीन तलाक की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पति सहित पांच के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।