युवती की खुदकुशी में एफआईआर दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में एक युवती का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। उसका पति रोजगार के लिए तमिलनाडु में था। अंतिम संस्कार के बाद, पति ने स्थानीय युवक के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने का मामला दर्ज कराया। युवती ने पति को फोन पर बताया था कि युवक उसे छोड़ने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी।

 युवती की खुदकुशी में एफआईआर दर्ज

बहराइच, संवाददाता। छह दिन पूर्व एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। युवती का पति रोजगार के सिलसिले में तमिलनाडु में था। वह गांव आया और पत्नी के अंतिम संस्कार बाद गांव के ही एक युवक को नामजद कर खुदकुशी को उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। मोतीपुर थाने के बेलहन के मजरे गुलरा निवासनी पूजा (32) पत्नी चंद्रिका प्रसाद वर्मा का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला था। जिसके चलते ससुरालीजनो में हाहाकार मच गया। युवती की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व चंद्रिका प्रसाद वर्मा पुत्र बहोरी वर्मा के साथ हुई थी।

पूजा की मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। चंद्रिका प्रसाद तमिलनाडु में रहकर मजदूरी कर रहा था। पत्नी की खुदकुशी की सूचना पर गांव पहुंचे युवक ने शव का अंतिम संस्कार आदि के बाद थाने पहुंच गांव के ही अजय कुमार पुत्र राम अधार के विरूद्ध तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी से पूर्व उसे मोबाइल पर काल कर बताया था कि वह गलती से अजय के सम्पर्क में आ गई थी। अजय पति को छोड़ने का दवाब बना रहा था। जिसके चलते पूजा मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि अजय को नामजद कर खुदकुशी को उकसाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।