Bahraich News: 16 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबे रहे सैकड़ों गांव
Bahraich News: बहराइच/फखरपुर, संवाददाता। जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रोजाना ट्रिपिंग से जिलेवासियों को

Bahraich News: बहराइच/फखरपुर, संवाददाता। जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रोजाना ट्रिपिंग से जिलेवासियों को निजात नहीं मिल रही है। फाल्ट तलाशने में घंटों लग रहे हैं। फखरपुर पावर हाउस से शनिवार की शाम बिजली गुल हो गई। रविवार की दोपहर तक आपूर्ति शुरू न होने से दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे। शहर में भी कई घंटे कटौती की गई। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। शनिवार की शाम से फखरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए हैं। करीब 16 घंटे से बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
बिजली न होने से इनवर्टर जवाब दे गए। मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए। रामबाबू, राकेश कुमार बिजली न रहने से पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ा। दुकानदारों का कारोबार प्रभावित रहा। किसानों को सिंचाई कार्य में दिक्कतें हुईं। फखरपुर पावर हाउस के अवर अभियंता पंचम लाल ने बताया कि शनिवार के रात में 33000 की लाइन में फाल्ट होने के कारण फखरपुर पावर हाउस में सप्लाई बाधित थी। आपूर्ति कराई जा रही है। शहर के चांदपुरा स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री के पास लाइन में खराबी आ गई। इसी मोहल्ले के कोल्ड स्टोरेज के पास 11 हजार लाइन का फ्यूज उड़ गया जिससे कई घंटे आपूर्ति बाधित रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


