मधुमक्खियों के झुंड ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को छेदा
Bahraich News - बहराइच में हनी बर्ड के शहद पीने से मधुमक्खियों का झुंड आक्रामक हो गया। महाराजगांव में मधुमक्खियों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला किया, जिसमें एक युवक अनिल कुमार की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने धुंआ फैलाकर मधुमक्खियों से बचाव किया और अनिल को तुरंत मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

बहराइच, संवाददाता। हनी बर्ड ने किसी पेड़ पर लगे छत्ते में चोंच डाल पंख फड़फड़ा कर शहद पी डाला। इससे आक्रामक हुई मधुमक्खियों के झुंड ने महाराजगांव में हमला कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को छेद डाला। एक युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई देख उसे तत्काल मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। दरगाह थाने के महाराजगांव में बुधवार शाम अधिकांश लोग खेती किसानी, मवेशियों को चारा पानी की दिनचर्या में लगे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। एक युवक अनिल कुमार (30) पुत्र हरिश्चंद्र को मधुमक्खियों ने काफी छेद डाला।
अनिल सहित लगभग छह सात लोगों पर मधुमक्खियों के हमलावर होने पर अन्य लोग भाग लिए। जबकि भागने के दौरान लड़खड़ा कर गिरे अनिल पर मधुमक्खियों के ताबड़तोड़ हमले से उसकी हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने आनन फानन में मशालें जलाई। धुंवा फैलाया। ताकि मधुमक्खियों से बचाव हो सके। आनन फानन में एंबुलेंस मंगवाकर गंभीर रूप से सूजन का शिकार हुए अनिल को मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने तत्काल उसे भर्ती कर प्राथमिक इलाज शुरू किया। हालाकि दूसरे दिन अनिल की हालत में कुछ सुधार हुआ है। अभी भी उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया माकुर यानि हनी बर्ड के मधुमक्खियों के छत्ते से शहद पीने के चलते आक्रामक मध से लगभग दो घंटे तक महाराजगांव में अफरा तफरी का माहौल रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



