होली आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्योहार है

Mar 07, 2026 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बाबागंज और नानपारा में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में उपस्थित लोगों को तिलक कर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथियों ने नशे से दूर रहने और आपसी प्रेम बांटने की अपील की।

होली आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्योहार है

बाबागंज/नानपारा, संवाददाता। बाबागंज व नानपारा में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया गया। बाबागंज में गायत्री परिवार के होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि राजीव श्रीवास्तव, बाबादीन वर्मा, अशोक पाठक रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का तिलक, रोली और अबीर लगाकर हुई। कौशल किशोर वर्मा, पाटन दीन वर्मा, जगत राम वर्मा आदि ने नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का संकल्प दिलाया। नानपारा के राम लीला चबूतरे पर चित्रांश परिवार द्वारा आंनद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह व भजन संध्या का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त पूजन कर गई। मुख्य अतिथि डॉ.अतुल श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि नगर प्रचारक बलजीत व प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग श्रीवास्तव ने किया। पुरोहित रवींद्र शास्त्री ने संवत पढ़कर सुनाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्योहार है। विशिष्ट अतिथि ने लोगों से आपस में प्रेम बांटने का आह्वान किया। इस अवसर पर आनन्द कुमार श्रीवास्तव, चतुर्भुज सहाय श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, अजय गुप्त, आशीष पांडेय, आनंद रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।