चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के रुपईडीहा हाईवे पर चरसंडा माफी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक आग में घिर गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को किनारे रोका और साथी यात्रियों के साथ बाहर कूद गया। आग से कार पूरी तरह जल गई, लेकिन किसी की जान नहीं गई। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई गई है।

चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

बहराइच, संवाददाता। बहराइच- रुपईडीहा हाईवे के चरसंडा माफी गांव के पास उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक तेज रफ्तार कार अचानक आग के शोलों से घिर गई। कार पर सवार चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हाईवे के किनारे वाहन को रोककर दो अन्य सवारों के साथ बाहर निकल आए। आग का गोला बनी कार की वजह से हाईवे पर वाहनों का आवागमन थम गया। दमकल ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लखीमपुर जिले के धौरहरा थाने व मुकाम निवासी फैय्याज अपने अन्य दो साथियों के साथ शुक्रवार दोपहर मे लगभग तीन बजे लखीमपुर से बहराइच आ रहे थे।

जैसे ही कार मटेरा थाने के बहराइच-रुपईडीहा हाईवे के चरसंडा माफी गांव के पास पहुंची। कार से धुंआ व आग की लपटे उठी। फैय्याज ने तत्काल कार साइड में लगाकर सवार दोनों साथियों के साथ वाहन से बाहर कूद आए। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। जल रही कार की टंकी में विस्फोट की आशंका के मद्देनजर यातायात थम गया। सूचना मिलते ही मटेरा चौकी प्रभारी गोपाल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दी गई। दमकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग धीमी होते ही वाहनों में जाम से निकलने को लेकर होड़ मच गई।थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से कार में आग लगने की आशंका है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।