तेज रफ्तार डीसीएम ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी, दो घायल

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में रूपईडीहा हाईवे पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक 65 वर्षीय सीताराम गुप्ता और 40 वर्षीय अवधेश कुमार वर्मा शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

तेज रफ्तार डीसीएम ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी, दो घायल

बहराइच, संवाददाता। बहराइच रूपईडीहा हाईवे के प्रहलादा गांव के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार डीसीएम विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। अनियंत्रित डीसीएम पलट गई। दुर्घटना में डीसीएम सवार एक सहित दो लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। उप निरीक्षक महबूव आलम पुलिस बल सहित पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पड़ोसी देश नेपाल के बांके जिले मुख्यालय नेपालगंज निवासी सीताराम गुप्ता(65) पुत्र हरिराम मंगलवार रात लगभग दस बजे डीसीएम बुक करा सामान लाद शहर से नेपालगंज जाने को निकले थे। डीसीएम जैसे ही मटेरा थाने के बहराइच रूपईडीहा हाईवे के प्रहलादा गांव के पास पहुंची।चालक

का नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित डीसीएम विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते सीताराम घायल हो गए। जबकि ट्रैक्टर चालक नानपारा कोतवाली के मसऊद नगर बस्थनवा निवासी अवधेश कुमार वर्मा (40) पुत्र जयराम घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दरोगा महबूव आलम व पुलिस बल ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।