बहराइच-ट्रक ने कार में मारी टक्कर, तीन महिलाओं सहित चार घायल
Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। पयागपुर इकौना मार्ग के नहर पुल के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक

पयागपुर इकौना मार्ग के नहर पुल के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते कार सवार तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पयागपुर थाने के हंसुवापारा से कार सवार लोग शुक्रवार रात बिलरवा गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार पयागपुर थाने के नहर पुल के पास पहुंची।
विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में भीषण टक्कर मार दी। जिसके चलते कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसके चलते कार सवार पयागपुर थाने के हंसुवापारा निवासनी संगीता पाठक (38) पत्नी कौशल किशोर मिश्रा, उनका बेटा ऋषभ मिश्रा (13), राधाना (35) पत्नी बच्चन मिश्रा, सुशीला (62) पत्नी शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। तब तक चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद सभी घायलों को पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


