High-Speed Train Trial from Bahraich to Nepal Border Set for September 18-19 मुख्य संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट पर टिका बहराइच-रुपईडीहा ट्रेन संचालन, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsHigh-Speed Train Trial from Bahraich to Nepal Border Set for September 18-19

मुख्य संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट पर टिका बहराइच-रुपईडीहा ट्रेन संचालन

Bahraich News - बहराइच से रुपईडीहा तक अमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य संरक्षा आयुक्त की टीम 18-19 सितंबर को ट्रैक और निर्माण का निरीक्षण करेगी। इसके बाद 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचTue, 16 Sep 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
मुख्य संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट पर टिका बहराइच-रुपईडीहा ट्रेन संचालन

बहराइच,संवाददाता। नानपारा- रुपईडीहा तक अमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो चुका है। दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त की टीम पहुंच रही है। यह टीम पहले दिन ट्रैकों की गुणवत्ता का निरीक्षण करेगी। दूसरे दिन 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन दौड़ाई जाएगी। सीआरएस की रिपोर्ट के आधार पर बहराइच से नेपाल बार्डर तक हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन की कवायद तय होगी। बहराइच-नानपारा अमान परिर्वतन का कार्य पूरा होने के साथ ही 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से ट्रेनों के संचालन की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। अब 18 व 19 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर नानपारा से रुपईडीहा तक लगभग 21 किलोमीटर नवनिर्मित ट्रैक व अन्य निर्माण का जायजा लेने के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त यानि सीआरएस की टीम आ रही है।

यह टीम ट्रैकों की मजबूती,पुलों की गुणवत्ता, संग विद्युतीकरण की स्थिति का आकलन करेगी। इसके बाद हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाई जाएगी। इस दौरान कोई खामियां सामने न आने पर सीआरएस ट्रेन संचालन को अनुमति देने की संस्तुति करेगी। गोरखपुर मंडल के मुख्य अभियंता भी बुधवार को पहुंच रहे हैं। मुख्य तकनीकी सलाहकार ने बताया कि बहराइच से सीधे नानपारा तक सभी तरह के ट्रेनों का संचालन एक साथ शुरू हो सकता है, लेकिन यह सीआरएस की रिपोर्ट के बाद ही तय हो पाएगा। भारत-नेपाल दोनों देशों के नागरिकों को मिलेगी सहूलियत रुपईडीहा से ट्रेनों का संचालन शुरू होने से भारत के साथ नेपाल नागरिकों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। मुख्य तकनीकी सलाहाकार ने बताया कि सीमा से लगे करीब 11 नेपाली जिलों के लोग भारत के विभिन्न प्रांतों तक आवागमन करने के लिए रुपईडीहा बार्डर का ही प्रयोग करते हैं। ऐसे में हाईस्पीड ट्रेनों की सुविधा मिलने से वे कम किराए में आ जा सकेंगे। कोट रुपईडीहा तक अमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो गया है। दो दिवसीय दौरे पर सीआरएस की टीम 18 को आ रही है। ट्रेन ट्रायल के बाद उसकी रिपोर्ट के आधार पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाएगा। -जगन्नाथ मिश्र, मुख्य तकनीकी सलाहकार, रेलवे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।