Bahraich News: दुग्ध टैंकर खड्ड में पेड़ से टकराया, चालक की मौत

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: फखरपुर में शनिवार शाम को बहराइच लखनऊ हाईवे पर मरौचा स्थित संत पथिक विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार दुग्ध टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक का नियंत्रण खोने के बाद टैंकर खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गया। चालक की केबिन में फंसे होने से मौत हो गई, और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Bahraich News: दुग्ध टैंकर खड्ड में पेड़ से टकराया, चालक की मौत

Bahraich News: फखरपुर, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के मरौचा स्थित संत पथिक विद्यालय के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार दुग्ध टैंकर के चालक का नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित टैंकर सड़क से नीचे खाई मे लगे पेड़ से टकरा गया। जिसके चलते केबिन चकनाचूर हो गई। चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। उसका शव केबिन में फंसा है। जिसे निकालने के प्रयास मे पुलिस लगी है। शव की पहचान नही हो सकी है। फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के मरौचा स्थित संत पथिक विधालय के पास शनिवार शाम लगभग चार बजे तेज रफ्तार दुग्ध टैंकर अनियंत्रित होकर संतुलन बिगड़ने पर वह अपनी बाईं लेन से खाई में उतर गया और एक पेड़ से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में ही फंस गया और उसी मे दबकर उसकी मौत हो गई । सूचना पर फखरपुर थाना पुलिस, एंबुलेंस और फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक का शव केबिन में फंसा है। जिसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।