मार्च से वेतन नहीं, 70 स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों पर संकट
तेजवापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब 70 स्वास्थ्य कर्मियों को मार्च से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट में हैं। वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत करीब 70 स्वास्थ्य कर्मियों को मार्च से अब तक वेतन नहीं मिला है। उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। बीपीएम, बीसीपीएम, बीएएम, एएनएम, सीएचओ, स्टाफ नर्स समेत अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक वेतन भुगतान नहीं किया गया। बढ़ती महंगाई के बीच बिना वेतन के घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया, राशन और दवाओं जैसे जरूरी खर्च पूरे करने में परेशानी हो रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


