तीसरे बड़ा मंगल पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ
Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। जेठ माह के तीसरे बुढ़वा मंगल को लेकर शहर, कस्बों व ग्रामीण तीसरे बड़ा मंगल पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

बहराइच, संवाददाता। जेठ माह के तीसरे बुढ़वा मंगल को लेकर शहर, कस्बों व ग्रामीण अंचलो में हनुमान मंदिरों में भोर होते ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से बजरंग बली की प्रतिमा पर चमेली का तेल व सिंदूर अर्पण कर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ किया। दोपहर से शहर, कस्बों, गांवों में सजे स्टालों पर हनमत भजन धार्मिक गीतों के बीच चावल छोला, पूड़ी, बूंदी के प्रसाद को पाने को श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगी। शहर के सराफा गली के हनुमान मंदिर में से श्रीरामचरित मानस का संगीतमयी सामूहिक सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया। शहर के अति प्राचीन श्रीसिद्धनाथ मंदिर में महंथ श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज के सानिध्य में हुनुमंत पूजन का आयोजन किया गया । शहर के पंचायती श्रीराम जानकी मंदिर छावनी बाजार, हमजापुरा स्थित रामजानकी मंदिर, पीपल तिराहे स्थित हनुमान मंदिर, कचेहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर आदि स्थानों पर पवनसुत बजरंग बली की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गई । झिंगहा घाट स्थित पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा पर भक्तों ने श्रद्धा भाव से सिंदूर व चमेली का तेल अर्पण कर तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण व सामूहिक सुंदर कांड का पाठ किया गया。
तीसरे बड़े मंगल पर अखंड रामायण पाठ
शहर स्थित खन्ना टीवीएस शो रूम पर बड़े मंगल के अवसर पर अखंड पाठ व भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अखण्ड पाठ में पंडित राम दर्शन मिश्र ने पूजा अर्चना कराई और जजमान के तौर पर शो रूम पार्टनर मयंक त्रिपाठी पूजा में बैठे आरती में बड़ी संख्या में लोग सम्मलित रहे। भंडारे में विशेष रूप से टीवीएस कम्पनी के मयंक त्रिवेदी टीएम सर्विस, कृष्णा कुमार सिंह टीएमसेल्स, सिमरन ब्रांड एम्बेसडर के अलावा शो रूम पार्टनर शलभ खन्ना, मयंक त्रिपाठी, वरुण खन्ना आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


