Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में घुटने का सफल प्रत्यारोपण

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: बहराइच के मेडिकल कॉलेज में अस्थिरोग विभाग की टीम ने घुटने की गंभीर बीमारी से जूझ रहे रोगी का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया। 70 वर्षीय भागुवाती प्रजापति को नया जीवन मिला, अब ऐसी सर्जरी बहराइच में ही संभव है। प्रधानाचार्य ने इसे गरीब मरीजों के लिए बड़ी सुविधा बताया।

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में घुटने का सफल प्रत्यारोपण

Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के अस्थिरोग विभाग की टीम ने टोटल नी रिप्लेसमेंट करने में सफलता पाई है। कई सालों से घुटने की बीमारी से जूझ रहे रोगी की सर्जरी कर नया जीवन दिया है। सर्जरी के बाद रोगी पूरी तरह से स्वस्थ है। इस सफलता पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ संजय खत्री ने खुशी जताई। कहा कि गरीब वर्ग के मरीजों की ऐसी सर्जरी अब मेडिकल कॉलेज में आसानी से हो सकेगा। इससे श्रम व समय संग बेहतर इलाज मिलेगा। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अस्थि रोग विभाग में मंडल स्तर पर पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन किया गया।चित्तौरा

निवासी 70 वर्षीय भागुवाती प्रजापति पिछले 6 वर्षों से घुटने की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। चलना-फिरना और रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो गया था। जांच के बाद विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने आधुनिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन से मरीजों को नया जीवन मिलता है। पहले ऐसे ऑपरेशनों के लिए लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था, अब यह सुविधा बहराइच में ही उपलब्ध है।प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री ने कहा कि मंडल में पहली बार यह जटिल सर्जरी होना गर्व का विषय है। मेडिकल कॉलेज लगातार आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रहा है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बाहर न जाना पड़े। यह सफलता हजारों घुटना रोगियों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: मेडिकल कॉलेज में घुटने का सफल प्रत्यारोपण