गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा श्रवण में जुटे श्रद्धालु
Bahraich News - देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर में गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। प्रवाचक मानसिंह ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेम और भाईचारे की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में भक्ति गीतों और कथा द्वारा आध्यात्मिक संदेशों का प्रसार किया गया। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया।

बाबागंज, संवाददाता। देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर में गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा काआयोजन किया गया है। बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से कार्यक्रम सराबोर रहा। इस अवसर पर प्रवाचक मानसिंह ने अपने कहा कि आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना के बल पर ही समाज और युग में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाज के उत्थान में योगदान दें। इस अवसर पर रवि शंकर गोस्वामी, रविंद्र कुमार, अनुज गिरी सहित टीम के अन्य सदस्यों ने प्रज्ञापुराण की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
भक्ति गीतों और कथा के माध्यम से आध्यात्मिक संदेशों का प्रभावी प्रसार किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संजीव श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव और जगत राम वर्मा ने आए हुए अतिथियों का अंगबस्त्र से स्वागत किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


