भू माफिया देवेन्द्र सिंह गब्बर सहित पांच पर लगा गैंगस्टर
बहराइच में यूपी के टॉप 50 भू माफिया डीडीसी देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर और उनके सहयोगियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। हाईकोर्ट ने पहले क्राइम चार्ट में गड़बड़ी के कारण गैंगस्टर एक्ट खारिज किया था। पुलिस ने एक आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

बहराइच, संवाददाता। यूपी में टाप 50 में चिन्हित भू माफिया डीडीसी देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर व उनके अन्य साथियों की मुश्किलें फिर बढ़ी है। हाईकोर्ट ने क्राइम चार्ट में गड़बड़ी पर गैंगस्टर एक्ट खारिज कर दिया था। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के सख्त रूख पर अब दरगाह थाने की पुलिस ने गब्बर, उनके ग्राम प्रधान बड़े भाई सहित पांच लोगो पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए एक नामजद अनिल को धर दबोचा है। पुलिस की इस सख्त कार्यवाई से जरायम पेशा लोगों हड़कंप मच गया है।पयागपुर थाने के मोहनपुर माफी निवासी यूपी में टाप 50 में चिन्हित भू माफिया, डीडीसी देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर, उनके बड़े भाई मोहनपुर माफी के ग्राम प्रधान रवीन्द्र सिंह, देहात कोतवाली के रायपुर राजा निवासी सत्यकाम पाल, बस्ती जिले के सेखुई पैकोलिया निवासी मुकेश सिंह, दरगाह थाने के हमजापुरा निवासी अनिल, पयागपुर थाने के मोहनपुर माफी निवासी महेन्द्र सिंह उर्फ अभय प्रताप सिंह के विरूद्ध दरगाह थाने में गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाई की गई है।
सोमवार को पुलिस ने हमजापुरा में दबिश देकर अनिल को धर दबोचा है। अन्य नामजदों की तलाश में दबिश दी गई है। दरगाह थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गब्बर के गैग व उसके सदस्य बेसहारा लोगों के भवन आदि कूटरचित दस्तावेज से हड़प रहे है। लोगों में दहशत फोटो ला रहे है। एसएचओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि अनिल को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


