ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद निकली टीबी, मिला नया जीवन

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच के पवन मिश्रा ने लगातार सिरदर्द और उल्टी के बाद ब्रेन टीबी के ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होने के लिए संघर्ष किया। डॉक्टरों की सहायता और निक्षय पोषण योजना से उन्होंने एक महीने में मवाद को रोकने में सफलता पाई। अब वे ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद निकली टीबी, मिला नया जीवन

बहराइच,संवाददाता। फखरपुर निवासी 43 वर्षीय पवन मिश्रा ने हार को जीत में बदल दिया। लगातार सिरदर्द और उल्टी की शिकायत पर लखनऊ में उनके दिमाग से 325 ग्राम की गांठ निकालने के लिए ऑपरेशन हुआ। बायोप्सी में ब्रेन टीबी की पुष्टि हुई। ऑपरेशन के बाद सिर के घाव से लगातार मवाद बहने लगा, जिससे पवन को भारी सामाजिक उपेक्षा झेलनी पड़ी। नाई तक बाल काटने से कतराते थे। मनोबल टूट गया और पवन मान चुके थे कि वे सामान्य नहीं हो पाएंगे।बताया कि निराशा के दौर में सीएचसी फखरपुर के डॉक्टरों ने उनकी काउंसलिंग कर उपचार शुरू कराया। निक्षय पोषण योजना की सहायता और नियमित दवा से एक महीने में मवाद बंद हो गया।

नौ महीने का कोर्स पूरा करने के बाद पवन पूरी तरह स्वस्थ हो गए। आज वे वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर की इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट से जुड़कर टीबी चैंपियन बन ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.एल. वर्मा ने बताया कि बाल और नाखून छोड़कर टीबी बैक्टीरिया शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। इसे एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी कहते हैं। ब्रेन टीबी में सिरदर्द, उल्टी, अन्य में गांठ, हड्डी दर्द, पेट में सूजन लक्षण हैं। समय पर पहचान से 95% मरीज ठीक हो जाते हैं। जिले में सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में सीबीनाट, ट्रूनेट मशीन से निःशुल्क जांच और निक्षय योजना में 1000 रुपये मासिक सहायता मिल रही है। बताया कि जानकारी के लिए टोल-फ्री 1800116666 पर संपर्क करें।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।