सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

तेजवापुर के ग्राम फत्तेपुर के निवासी संभर ने सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि उनकी भतीजी का आवेदन सही तरीके से जमा किया गया था, लेकिन जानकारी नहीं दी गई और लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित रखा गया।

सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत

तेजवापुर, संवाददाता। ब्लॉक तेजवापुर के ग्राम फत्तेपुर निवासी संभर पुत्र सुद्दी ने मुख्यमंत्री, समाज कल्याण विभाग के निदेशक और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उनकी भतीजी का सामूहिक विवाह योजना के तहत 29 मार्च को ऑनलाइन आवेदन कराया गया था। आवेदन के साथ सभी आवश्यक अभिलेख भी जमा किए गए। आवेदन के बाद कई बार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद न तो किसी ने जानकारी दी और न ही मोबाइल पर कोई सूचना भेजी गई। 27 मई को जिले पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम की भी कोई जानकारी नहीं दी गई, जिसके कारण लाभार्थी उसमें शामिल नहीं हो सकी और योजना के लाभ से वंचित रह गई।

आरोप लगाया कि लाभार्थी के स्थान पर किसी अन्य को योजना का लाभ दिला दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।