
चार दिन पूर्व लूटी गई कार बरामद चार लुटेरों को दबोचा
संक्षेप: Bahraich News - बहराइच में चार दिन पहले चालक को पीटकर कार लूटने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर ली है। गैंग का सरगना रंजीत कुमार पर 28 आपराधिक केस दर्ज हैं। लुटेरों ने अवध बस स्टेंड से बुकिंग कर चालक के साथ मारपीट की थी।
बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे पर कैसरगंज थाने के समीप चार दिनों पूर्व चालक को पीट कार से ढकेल लुटेरे कार छीन फरार हो गए थे। स्वाट प्रभारी मनोज कुमार सिंह यादव, कैसरगंज एसएचओ बृजेन्द्र कुमार मिश्रा व उनकी टीम ने चार शातिर लुटेरों को धर दबोचा है। उनके कब्जे से लूटी गई कार बरामद कर ली गई है। गैंग का मास्टर माइंड सरगना रंजीत पर प्रदेश के विभिन्न थानों 28 आपराधिक केस दर्ज है। विशेषरगंज थाने के बड़ागांव निवासी प्रवेश कुमार ने चार दिन पहले कैसरगंज थाने में कार लुट व लुटेरों की ओर से पिटाई, धमकी की तहरीर दी थी।

तहरीर पीड़ित के अनुसार लखनऊ स्थित अवध बस स्टेंड से चार युवकों ने वैगन आर कार शहर को बुकिंग कराई थी। कार सवार इन युवकों ने कैसरगंज क्षेत्र में सभी ने उसके साथ मारपीट कर उसे रास्ते में मारपीट कर कार से धक्का देकर फरार हो गए थे । सूचना पर पुलिस टीमे सक्रिय हुई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर उसमें वाहन लुटेरों की तस्वीरें कैद मिली । जिसके बाद पुलिस व स्वाट सहित तीन टीमें लगातार इन्हें पकड़ने के प्रयास में लगी हुई थी। संयुक्त टीमों को सोमवार भोर में भनक लगी कि वाहन लुटेरे पयागपुर इलाके से होते हुए नटबीर बाबा मंदिर की ओर से निकलने वाले है। जानकारी मिलते ही स्वाट प्रभारी मनोज सिंह यादव व उनकी टीम, कैसरगंज एसएचओ बृजेन्द्र कुमार मिश्र व पुलिस टीम ने कार को घेरकर रोक सभी को हिरासत में ले कर कड़ाई से पूंछताछ की। एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस समरीतरहर के श्रावस्ती जिले के इकौना थाने के समरी तरहर के अजारपुरवा निवासी रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश, रमारमन, किडहौना निवासी दिलीप, भिनगा कोतवाली के नौबस्ता निवासी लवकुश को गिरफ्तार किया है । रंजीत के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में 28 आपराधिक केस दर्ज है । मास्टर माइंड सरगना रंजीत कार बुक करा साथियों सहित सवार होकर लूटपाट करते थे। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




