बलरामपुर : पूर्व सांसद रिजवान जहीर के जमानतदार फर्जी मिले
Bahraich News - ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की गैंगस्टर मामले की सुनवाई चल रही है। इस मामले में उनके दो जमानतदारों का पता फर्जी पाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोप लगाया है कि जमानत प्रपत्र में गलत जानकारी दी गई थी। जांच में आरोप गलत पाए गए हैं।

पूर्व सांसद व दो जमानतदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज ललितपुर जेल में निरुद्ध हैं पूर्व सांसद बलरामपुर, संवाददाता । ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की गैंगस्टर मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट पर हो रही है। इसी मामले में पूर्व सांसद के दो जमानतदारों का पता फर्जी मिला। आरोप है कि पुलिस पर फर्जी आरोप लगाकर जमानतनामा वापस लेने का प्रार्थना पत्र दिलाया। जांच में आरोप गलत मिलने पर ग्राम परसिया गोंसाई निवासी रोजअली, ग्राम परसा करमैती निवासी मुहर्रम अली व रिजवान जहीर के खिलाफ पुलिस ने थाना ललिया में रिपोर्ट लिखी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तुलसीपुर थाने में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ 21 जुलाई 2024 को गैंग्स्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विवेचना के बाद 30 जुलाई को पुलिस ने एमएपी-एमएलए कोर्ट पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया। पूर्व सांसद को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए गलत पते से रोजअली व मोहर्रम अली ने 28 नवंबर 2025 को जमानत प्रपत्र दाखिल किया। शपथ पत्र भी दिया। न्यायालय के आदेश पर जमानत सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि दोनों लालपुर विशुनपुर के निवासी नहीं हैं। ग्राम प्रधान ने इस आशय का प्रमाण पत्र भी दिया है। रोजअली व मुहर्रम अली ने गलत पता अंकित करके शपथ पत्र दिया कि पुलिस के दबाव में जमानत वापस लेना चाहते हैं। जांच के दौरान यह गलत पाया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




