भीषण अग्निकांड में 11 आशियाने जलकर राख

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचदेवरी के मजरा मंगलपुरवा में भीषण आग लगने से 11 परिवारों के आशियाने चंद मिनटों में राख हो गए। आग से नुकसान हुआ, और राहत कार्य जारी है।

भीषण अग्निकांड में 11 आशियाने जलकर राख

तेजवापुर, संवाददाता। तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचदेवरी के मजरा मंगलपुरवा में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने 11 परिवारों के आशियानों को चंद मिनटों में राख कर दिया।

भयावह घटना

दोपहर के समय अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से असलम, अकरम, कृपा, दिनेश, राजू, सीताराम, बिन्दवा, सहरुन्निसा, इकबाल, सायरा और हनीफ के घर जलकर नष्ट हो गए।

बचाव कार्य

घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और बाल्टियों व अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों को राहत

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य घरों तक फैलने से रोका जा सका।

बचाव और राहत कार्य

घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अनिल प्रकाश शुक्ला व लेखपाल कदीर खान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा राहत स्वरूप प्रत्येक परिवार को दो-दो तिरपाल वितरित किए।

राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। भीषण गर्मी के बीच बेघर हुए परिवारों के सामने फिलहाल रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

प्रासंगिक सवाल

क्या वहाँ किसी को चोट आयी?
हां, इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।