Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsFire Accident in Kateraniya Houses Burnt Due to Short Circuit Livestock Lost
घर में लगी आग,15 बकरियों समेत लाखों का नुकसान

घर में लगी आग,15 बकरियों समेत लाखों का नुकसान

संक्षेप:

Bahraich News - मिहींपुरवा के कतरनिया ग्राम पंचायत में लीलावती के फूस के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पड़ोसी के घरों को भी चपेट में लिया। आग बुझाने के प्रयासों के बावजूद, 15 बकरियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए भी अनुरोध किया।

Dec 12, 2025 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

मिहींपुरवा, संवाददाता। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरनिया ग्राम पंचायत के टाडेपुरवा में देर रात लीलावती के फूस के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पड़ोसी राम किशुन और मलखान के घर को भी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार लीलावती अपने घर में रात में सो रही थी कि अचानक बिजली के साथ सर्किट हुई जिससे छप्पर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की राम किशुन और मलखान के भी कच्चे घर धू धू कर जल उठे। लीलावती आहट पाकर घर से निकलकर शोर मचाया जिससे पहुंचे पड़ोसियों ने भालू और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों की अथक प्रयास के बावजूद घर में रखे सामान को नहीं बचाया जा सका। इस अग्निकांड में तीनों घरों की कुल 15 बकरियां और उनके चार छोटे बच्चे जलकर मर गए। घरों में रखा अनाज कपड़े तथा गृहस्थी के समान पूरी तरह जलकर राखहो गया। ग्रामीणों ने मोतीपुर बिजली पावर हाउस में फोन कर बिजलीआपूर्ति बंद करने का आग्रह किया। बिजली आपूर्ति जब तक बंद हुई तब तक तीनों घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने सुबह घटना की सूचना राजस्व विभाग को दिया। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया की क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेज कर नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही सरकार द्वारा अनुमान ने सहायता दी जाएगी।