महिला के खुदकुशी पर दो युवतियों सहित चार पर दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में एक महिला ने चरित्रहीनता के आरोपों और बेरहमी से मारपीट से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में जाँच जारी है।

महिला के खुदकुशी पर दो युवतियों सहित चार पर दर्ज

बहराइच, संवाददाता। महिला के जहर खाकर खुदकुशी मामले में दो युवतियों सहित चार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। युवती पर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर गांव के ही दो महिलाओं सहित चार ने हमलाकर बेरहमी से धुनाई से आहत महिला ने जहर खाकर जान दी थी। बौंड़ी थाने के बभनौटी शंकरपुर के जयरामपुरवा निवासनी प्रभावती (31) पत्नी राम धीरज को रंजिशन कामता पुत्र बदलू, कैलाश पुत्र लोटई, ललिता पत्नी कैलाश, नेहा पुत्री अशोक आए दिन चरित्रहीनता के आरोप लगाकर मारपीट करते थे। 24 मार्च को प्रभावती के चार वर्षीय बेटे रणवीर को कामता व कैलाश अपना बेटा बताकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

जिस पर प्रभावती ने कड़ा विरोध किया। तो कामता, कैलाश, ललिता, नेहा ने बेरहमी से प्रभावती को पीट डाला। इससे आहत प्रभावती ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर बेबस पति उसे रमपुरवा सीएचसी ले गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उसी दिन दोपहर में दो बजे प्रभावती ने अंतिम सांस ली। 25 मार्च को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित पति रामधीरज पुत्र मंगरे ने पत्नी का दाह संस्कार, दसवां, तेरही व बरखी आदि संस्कार से निबट थाने में चार को नामजद कर खुदकुशी को उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।