
2.88 लाख से अधिक खाएंगे फाइलेरिया से बचाव की दवा
Bahraich News - मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की। 10 से 28 फरवरी तक 510 स्वास्थ्य टीमें 2.88 लाख लोगों को दवा खिलाने का कार्य करेंगी। तेजवापुर में भी बच्चों को दवा दी गई और छूटे बच्चों को 13 फरवरी को पुनः दवा खिलाने का आग्रह किया गया।
जरवलरोड, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजय कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में स्वयं फाइलेरिया की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सीएमओ ने बताया कि 10 से 28 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए 43 सुपरवाइजर एवं 510 स्वास्थ्य टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अपने सामने 2.88 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी, जिससे इस लाइलाज बीमारी से समाज को सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.रबी शुक्ल, डॉ.अशोक सिंह, डॉ.विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
बॉक्स बच्चों को खिलायी गई दवाएं तेजवापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर के अंतर्गत सभी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रो पर शिक्षक, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी ने एक वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को एलबेंडाजाल की खुराक दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया कि जिन बच्चों ने किन्हीं कारणों से यह दवा नहीं खाई है उन्हें पुनः 13 फरवरी को दवा खिलाई जायेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि छूटे बच्चों को 13 तारीख को दवा जरूर खिलाएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




