तीन ब्लॉकों के नौ गांवों में आज से फाइलेरिया उन्मूलन सर्वे
बहराइच में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 9 से 17 जून तक नाइट ब्लड सर्वे आयोजित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में लैब टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण हुआ। तीन विकास खंडों के नौ गांवों में रक्त नमूने रात 10 बजे से तड़के 2 बजे के बीच लिए जाएंगे।

बहराइच, संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले में 9 से 17 जून तक नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) संचालित किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को अचल प्रशिक्षण केंद्र में सीएमओ डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय लैब टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीएमओ ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे के तहत जिले के तीन विकास खंडों के नौ चयनित गांवों में रक्त नमूने लिए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में दो रैंडम और एक सेंटीनल गांव का चयन किया गया है। नवाबगंज ब्लॉक के जमोघ, जमुनहा और गंगापुर, कैसरगंज ब्लॉक के कड़सर बिटौर, देवलखा और कुदौनी तथा तेजवापुर ब्लॉक के मैगला, भिरवा और चंदनापुर गांव सर्वे में शामिल हैं।
स्वा नोडल संचारी रोग डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि फाइलेरिया रोग फैलाने वाले सूक्ष्म परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) दिन के समय शरीर की गहरी रक्त वाहिकाओं में रहते हैं और रात में सतही रक्त प्रवाह में सक्रिय हो जाते हैं। इसी कारण रक्त नमूने रात्रि 10 बजे से तड़के 2 बजे के बीच लिए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


