Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsFatal Pickup Truck Accident in Bahraich One Dead Four Injured
अनियंत्रित पिकप पेड़ से टकराई, एक की मौत,चार घायल

अनियंत्रित पिकप पेड़ से टकराई, एक की मौत,चार घायल

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार आधा दर्जन मजदूर थे। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए और एक की मौत हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां दो को डिस्चार्ज कर दिया...

Sep 09, 2025 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई। पिकअप पर सवार आधा दर्जन थे। इनमें चार मजदूर घायल हो गए और एक की मौत हो गई। मजदूर भगवानपुर गांव से खैरीघाट आ रहे थे तभी भगवानपुर सिकन्दरपुर के मध्य पेड़ से टकरा गया। तीन घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर दो को डिस्चार्ज कर दिया। एक को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। खैरीघाट थाने के सीतापुरवा गांव से आधा दर्जन मजदूर हरदी थाने के भगवानपुर गांव में मजदूरी करने गए थे। वह सोमवार रात लगभग दस बजे एक डग्गामार पिकअप पर सवार होकर खैरीघाट आ रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भगवानपुर सिकन्दरपुर के मध्य तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। जिसके चलते सीतापुरवा निवासी ननकू पुत्र चंदर, गुड्डू हरिनाम सिंह आदि पांच लोग घायल हो गए। तीन गंभीर रूप से घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर ननकू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य को इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया गया है। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर मार्च्युरी में रखवाया गया है।