ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच जिले के मोगलहा गांव के पास मंगलवार सुबह ईंट लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस में भयंकर टक्कर हो गई। हादसे में डिजायर कार और छोटा हाथी भी शामिल हुए। रोडवेज बस के चालक और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत कार्य जारी है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के देहात कोतवाली के बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मंगलवार सुबह मोगलहा गांव के पास ईंट लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली व रोडवेज बस में आमने - सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में एक डिजायर कार और छोटा हाथी वाहन भी आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे में ईंटों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई, जबकि ट्रैक्टर के पिछले दोनों पहिए ऊपर उठ गए। वहीं अनियंत्रित रोडवेज बस बिजली का खंभा तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

गनीमत रही कि हादसे के समय रोडवेज बस खाली थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में रोडवेज बस चालक और ट्रैक्टर चालक मेराज पुत्र नवी अहमद निवासी नगरौर थाना कोतवाली देहात गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज भेजा गया। बेडनापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।