दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, एक युवक की मौत
बहराइच के रूपईडीहा हाईवे पर सालवा रिसॉर्ट के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रितिक (19) एक मेडिकल शॉप पर काम करता था। घटना के बाद घायलों को सीएचसी लाया गया और प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

रिसिया,संवाददाता। बहराइच रूपईडीहा हाईवे के सालवा रिसॉर्ट के निकट आमने सामने से दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । रिसिया थाने के मझौवा मुजेहना निवासी रितिक (19) पुत्र अवधेश कस्बे के एक मेडिकल शॉप पर नौकरी करता था। जो शाम को बाइक से रिसिया मोड़ दवा देने गया था। मंगलवार रात लगभग 8 बजे रात में रिसिया मोड़ से कस्बे आते समय रिजार्ट के पास दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।
घटना स्थल पर ही रितिक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार लखीमपुर जिले के पलिया निवासी संतोष (35) पुत्र रमेश, मोतीपुर थाने व गांव निवासी अनिल (35) पुत्र सेवा नंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल रिसिया सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजन रिसिया सीएचसी पर हंगामा करने लगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


