तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पलटी, एक युवक की मौत

Mar 02, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - बहराइच के सुजौली गांव में रविवार रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया।

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पलटी, एक युवक की मौत

बहराइच, संवाददाता। सुजौली गांव के ठाकुरपुरवा में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते एक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रमिया बेहड़ सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। सुजौली थाने के कारीकोट के ठाकुरपुरवा में रविवार की रात लगभग 9:30 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते बाइक सवार चहलवा के मजरे सिरसियनपुरवा निवासी दिनेश (25) पुत्र कौली, दुर्गेश (22) पुत्र झब्बू गंभीर रूप से घायल होकर बेहाश हो गए।

सूचना पर सिपाही प्रमोद पाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को एंबुलेंस से रमिया बेहड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर दिनेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुर्गेश को भर्ती कर इलाज चल रहा है। दुर्घटना में मौत की जानकारी पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।